प्यास बुझाने चांडिल डैम पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, जलक्रीड़ा के बाद लौटे जंगल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

चांडिल, 31 मार्च : चांडिल डैम में मंगलवार को जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंचने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। करीब दर्जनभर हाथियों का यह झुंड डैम के एक किनारे उतरा, अपने प्यास बुझाई और लंबे समय तक पानी में उतरकर जलक्रीड़ा करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गर्मी के बीच हाथियों ने डैम का शीतल जल पीकर अपनी प्यास बुझाई और पानी में स्नान कर राहत पाई। कुछ हाथी किनारे पर खड़े रहे, जबकि कई हाथी गहरे पानी में उतरकर खेलते और सूंड से पानी उछालते नजर आए।

हालांकि, चिंताजनक बात यह रही कि कुछ लोगों ने हाथियों के झुंड के करीब जाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगली हाथी बेहद संवेदनशील और आक्रामक हो सकते हैं, खासकर तब जब वे अपने झुंड के साथ हों।

कुछ समय बाद झुंड शांतिपूर्वक जंगल की ओर लौट गया, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

Share This Article