750 करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच की मांग लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे नेताप्रतिपक्ष

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

रांची, 31 मार्च : आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में झारखंड में 750 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

मरांडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को इस मामले में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने ACB की भूमिका की समीक्षा कर पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की पहल करने की मांग भी रखी।

ज्ञापन में कहा गया है कि इतने बड़े वित्तीय घोटाले में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article