अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान, 41 वाहनों से वसूला गया 2.40 लाख का जुर्माना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान, 41 वाहनों से वसूला गया 2.40 लाख का जुर्माना

सरायकेला, 5 फरवरी : सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार गुरुवार को यातायात थाना सरायकेला-खरसावां द्वारा सेरे पंजाब मोड़ से गम्हारिया थाना चौक तक अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अपने यातायात कर्मियों के साथ मौजूद रहे।

इस क्रम में अवैध रूप से पार्क किए गए एवं चालक विहीन वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 41 वाहनों पर ऑनलाइन चालान काटते हुए लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share This Article