पीएलवी ने ग्रामीणों तक पहुंचाया सरकारी योजनाओं का न्याय – अधिकार

कुकड़ू, 09 दिसंबर : कुकड़ू प्रखंड के लेटेमदा गांव में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के निर्देश पर कृषि विभाग (आत्मा) की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना से जुड़े 36 असहाय एवं गरीब किसानों के बीच निःशुल्क सरसों बीज का वितरण किया गया।
मौके पर बीटीएम हिमांशु कुमार महतो और पीएलवी फागूराम महतो ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक, लागत में कमी और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पीएलवी ने बताया कि उनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और न्याय-अधिकारों को गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद लाभार्थी योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सके।



