नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर होगा रात्रिकालीन अलाव की व्यवस्था

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर होगा रात्रिकालीन अलाव की व्यवस्था

सरायकेला, 08 दिसंबर : सरायकेला–खरसावां जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों तथा भीड़–भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ठंड से प्रभावित नागरिकों को प्रभावी राहत मिल सके।

उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा सुनिश्चित करें कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम में गिरावट को ध्यान में रखते हुए अलाव स्थलों की संख्या एवं संचालन अवधि को भी परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जा रहा है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां अपनाएं और आवश्यकता होने पर उपलब्ध अलाव स्थलों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें।

Share This Article