अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

जमशेदपुर,15 नवंबर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति, इस बर्ष भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सांगठनिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर देश के तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात ‘भगवान बिरसा मुंडा को नमन’ एवं ‘जोहार झारखंड’ जैसे नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सैनिक समाज के साथ-साथ नागरिक परिवेश से भी लोग भारी मात्रा में जुड़े।

जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के संस्थापक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने भगवान बिरसा मुंडा के वीरता एवं बलिदान के किस्से सुनाते हुए कहा की बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन के 28 वर्ष भी पूरे नहीं किए और इस देश की अखंडता, इसकी गौरवशाली संस्कृति, जनजातीय परंपरा, रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए स्वयं के सर्वस्व जीवन को राष्ट्राय स्वाहा कर दिया. ऐसे वीर सपूत को संगठन नमन करता है।

मौके पर अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह वरुण कुमार जीतेंद्र सिंह, विनय यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह ,मातृशक्ति रापति देवी एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Share This Article