उपायुक्त आर. रॉनिटा ने किया बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण

खूंटी, 31 अक्टूबर: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आर. रॉनिटा ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय, खूंटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था, पुस्तक उपलब्धता, पठन-पाठन का वातावरण और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को सुना। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुस्तकालय की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पुस्तकों की उपलब्धता और बेहतर अध्ययन वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने पुस्तकालय परिसर में स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अपरुपा पाल चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



