महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा के लिए चला जागरुकता अभियान
सरायकेला, 14 अक्टूबर : जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार मंगलवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति महिला कॉलेज सरायकेला में अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, अफीम / गांजा की खेती की रोकथाम के लिए जानकारी दी गई।
इस दौरान नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान मे आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अंजली मुर्मू भी उपस्थित थी।