जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

चांडिल, 11 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से चांडिल प्रखंड के कांदरबेड़ा में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी नेहा कुमारी ने कहा कि हर बेटी में असीम संभावनाएं हैं।उन्हें प्रोत्साहन करें और आगे बढ़ने का अवसर दें। उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर पीएलवी ने बाल विवाह, दहेज कुप्रथा जैसे कुरीति संबंधी आवश्यक जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बालिकाओं के संरक्षण एवं विकास हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, उसका लाभ उठाएं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाले लाभों के विषय में जानकारी ग्रामीणों को दी।

Share This Article