“व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी कड़ी चेतावनी
बहरागोड़ा, 8 अक्टूबर : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने एक निजी साक्षात्कार में हाल के राजनीतिक बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति का स्तर इतना नहीं गिरना चाहिए कि किसी के परिवार की मर्यादा पर सवाल उठाए जाने लगें।




