चौका में कलश विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु, नम आंखें से दी माता को विदाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चौका में कलश विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु, नम आंखें से दी माता को विदाई

चांडिल, 02 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव कलश व प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। गुरुवार को दशमी विहित पूजा के बाद मंदिर व पूजा पंडालों में स्थापित कलश का विर्सजन कर दिया गया। वहीं शाम के वक्त कई पूजा आयोजन समितियों ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिमा का भी विसर्जन किया। चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में विजया दशमी के अवसर पर कलश विसर्जन किया गया। यहां कलश विसर्जन जुलुस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चौका में 301 भक्तों ने माता का कलश स्थापित किया था। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ स्थापित कलशों का विसर्जन किया गया। यहां एकादशी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

कार्यक्रम देखने पहुंचा हुजूम

चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ा। यहां विजया दशमी के दिन दोपहर में मानभ्ज्ञूम धमाका का आयोजन किया गया था। वहीं रात को संबलपुरी मेलौड़ी, जिमनास्टिक एवं आधुनिक सुपर डांस हंगामा का आयोजन किया गया है। विजया दशमी के दिन चिलगु में छापाल – छापाल और चावलीबासा में झुमर संगीत का कार्यक्रम आयेजित किया गया। दुर्गोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। परिसर और सड़कों पर प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Share This Article