अवैध बालू उत्खनन पर की गई कार्रवाई, ईचागढ़ में 5000 सिएफटी बालू जप्त

सरायकेला, 24 सितंबर : उपायुक्त के निदेशानुसार बुधवार को ईचागढ़ और राजनगर थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन भंडारण और परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने ईचागढ़ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने जारगोडीह में लगभग 5000 सीएफटी अवैध बालू का स्टॉक पाया। बालू के अवैध भंडारण को जप्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी किसी प्रकार का अवैध खनन करते हुए नहीं पाया गया। इस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




