रेल पटरी पर मिला ग्रामीण का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रेल पटरी पर मिला ग्रामीण का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

चांडिल, 14 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना के चांडिल में पुराना रेलवे फाटक – 02 के समीप आज सुबह रेल पटरी से एक ग्रामीण का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के साहेरबेड़ा निवासी भुसु सिंह सरदार के रूप में हुई हैं।

सुबह लोगों ने रेल पटरी पर शव देखने के बाद चांडिल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, जानकारी प्राप्त होने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंच कर शव की पहचान की। मृतक के बड़े भाई जोपा सिंह सरदार ने बताया कि उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। बीती रात को वह बिना किसी को कुछ बताए ही घर से निकला था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच में जुट गई हैं।

Share This Article