वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख की सहायता

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर, 07 अक्टूबर : वियतनाम में दुर्घटना के दौरान जान गंवाने वाले कदमा निवासी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक स्व. विनय राय के परिवार को झारखंड सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री झारखंड एवं श्रम मंत्री के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत यह सहायता दी गई।

समाहरणालय में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने दिवंगत विनय राय के आश्रित पिता रमेश राय को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की। विनय राय की वियतनाम में हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद योजना के तहत दिवंगत प्रवासी श्रमिक के पात्र आश्रित को एकमुश्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी क्रम में रमेश राय को स्वीकृत पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार की योजना है। इसका उद्देश्य विदेश में कार्यरत झारखंड के निवासी श्रमिक की असामयिक मृत्यु की स्थिति में पात्र आश्रित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत पात्र आश्रित को जिला उपायुक्त के माध्यम से पांच लाख रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

Share This Article