एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा

सरायकेला, 12 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने गुरुवार को जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के साथ मामलों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण कर आरोप-पत्र समर्पित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को पीड़ित पक्ष के साथ समुचित संवाद बनाए रखने तथा विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Share This Article