जलस्तर बढ़ने के बाद चांडिल डैम के पांच फाटक खोले गए

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जलस्तर बढ़ने के बाद चांडिल डैम के पांच फाटक खोले गए

चांडिल, 08 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल डैम (जलाशय) में जलस्तर बढ़ने के बाद पांच फाटक खोले गए हैं। डैम के चार फाटक को आधा – आधा मीटर खोला गया है, जबकि एक फाटक को एक मीटर खोला गया है। पिछले तीन दिन में हुई भारी बारिश के कारण डैम का जलस्तर बढ़ गई थी।

बता दें कि चांडिल अनुमंडल कार्यालय में पिछले दिनों संपन्न हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में ही यह निर्णय लिया गया था कि चांडिल डैम का जलस्तर 180 आरएल के नीचे रखा जाएगा। डैम के जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने फाटकों को खोलने का निर्णय लिया है।

Share This Article