पुरुलिया में 1 से 7 सितंबर तक मनेगा क्रेता सुरक्षा सप्ताह, जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पुरुलिया में 1 से 7 सितंबर तक मनेगा क्रेता सुरक्षा सप्ताह, जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना

पुरुलिया, 01 सितंबर : उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुरुलिया जिले में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक क्रेता (ग्राहक) सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में मंगलवार को जन-जागरूकता अभियान के लिए विभाग की ओर से भ्राम्यमान प्रचार वाहन को रवाना किया गया। प्रचार वाहन को जिलाधिकारी सुधीर कोंथम (IAS) एवं पुरुलिया विधानसभा के विधायक सुदीप मुखोपाध्याय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार वाहन पूरे सप्ताह जिले के विभिन्न अनुमंडलों एवं प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इस दौरान आम लोगों को क्रेता एवं उपभोक्ता के अधिकारों, खरीदारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा किसी प्रकार की शिकायत होने पर उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक उपभोक्ता जागरूकता का संदेश पहुंचाना और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने तथा खरीदारी के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

Share This Article