दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सुखराम ने दी श्रद्धांजलि

चांडिल, 22 अगस्त : झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सुखराम हेम्ब्रम ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया। उन्होंने दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन से मिलकर उनके पिता के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हे ढांढस बंधाया। मौके पर पुरुलिया जिला के परामर्शदाता अघर हेम्ब्रम समेत कई गणमान्य नेता मौजूद थे।



