आईआईटी-आईएसएम धनबाद में गुरुचरण को मिला साहित्यिक सम्मान

चांडिल, 11 अगस्त : सरायकेला जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के पारगामा निवासी कवि व लेखक गुरुचरण महतो अपवाद को झारखंड कलमकार सम्मान 2025 से नवाजा गया है। उन्हें यह राज्य स्तरीय सम्मान आईआईटी- आईएसएम धनबाद के गोल्डन जुबिली ऑडिटोरियम में जोहार कलमकार मंच झारखंड संस्था द्वारा प्रदान किया गया। इस संबंध में गुरुचरण महतो ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रो राममोहन पाठक (सदस्य, भारत सरकार कॉरपोरेट मंत्रालय) तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रख्यात कवयित्री निर्मला पुतुल द्वारा शॉल ओढ़ाकर, अवार्ड और सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्मला पुतुल उनके लेखनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। गुरुचरण महतो ने इस सम्मान के लिए संस्था की संस्थापिका व अध्य्क्ष ममता बनर्जी ‘मंजरी’ का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी, किताब लोकार्पण व कवि सम्मेलन जैसे साहित्यिक गतिविधियों से भरपूर उक्त कार्यक्रम में झारखंड के लगभग सभी जिलों से कलमकारों की भागीदारी रही।



