खूंटी में 9 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित होगा आदिवासी महोत्सव, हुई तैयारी बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी में 9 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित होगा आदिवासी महोत्सव, हुई तैयारी बैठक

संवाददाता खूंटी, 02 अगस्त : खूंटी जिले में आदिवासी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 9 अगस्त 2025 को जिला स्तर पर भव्य रूप से आदिवासी महोत्सव आयोजन हेतु रूपरेखा तय की गई। मौके पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के विभिन्न आयामों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेलकूद, स्थानीय कलाकारों की भागीदारी, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का एक सशक्त माध्यम है, जिसे जनसहभागिता से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article