छात्र आंदोलन कि ऐतिहासिक जीत पर एआईडीएसओ ने दी छात्रों को बधाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

छात्र आंदोलन कि ऐतिहासिक जीत पर एआईडीएसओ ने दी छात्रों को बधाई


चांडिल, 12 जुलाई : किसी कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा पढ़ने के अब कॉलेज छोड़ की प्लस टू स्कूल नहीं जाना पड़ेगा. 12वीं की पढ़ाई विद्यार्थी उसी कॉलेजों में पूरी करेंगे जहां उन्होंने 11वीं में दाखिला लिया था. वहीं कॉलेजों में अब इंटरमीडिएट का नया दाखिला भी नहीं लिया जाएगा. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने इसे छात्र आंदोलन की जीत बताया है. एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंटरमीडिएट के संघर्षशील छात्रों के आंदोलन की जीत पर छात्रों को क्रांतिकारी बधाई दी है. विगत एक महीने से इंटरमीडिएट के विद्यार्थी आंदोलन पर थे, यहां पर विशेष कर जो छात्र 12वीं में गए उनको कॉलेज से स्थानांतरण कर किसी स्कूल में नामांकन के लिए निर्देश सरकार ने दिया था. लेकिन इसको लेकर कोई सुनिश्चित स्कूल भी नहीं था और नहीं आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को इन समस्या का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूर्ण रूप से सार्वजनिक शिक्षा को बर्बाद करने और शिक्षा के व्यापरीकरण को बढ़ावा देने वाली नीति है. आने वाले दिनों में और भी इसका परिणाम सामने आएगा.

Share This Article