मां जगधात्री की पूजा में शामिल हुए कुणाल षड़ंगी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

घोटीडूबा में पूजा समारोह में श्रद्धालुओं से की मुलाकात, आयोजक कंचन कर के आमंत्रण पर पहुंचे पूर्व विधायक

घाटशिला, 19 नवंबर : घाटशिला प्रखंड के घोटीडूबा में आयोजित सुप्रसिद्ध मां जगधात्री पूजा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी शामिल हुए। आयोजक कंचन कर के आमंत्रण पर पूजा समारोह में पहुंचे कुणाल षड़ंगी ने मां जगधात्री के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने मां जगधात्री के समक्ष माथा टेककर समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने लोगों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता कायम रहने की भी कामना की।

पूजा समारोह के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुणाल षड़ंगी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उन्हें मां जगधात्री पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वरिष्ठ नेता काजल डॉन, आजाद बेहरा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, मनोज सिंह, बदरुद्दीन अली और अभिजीत साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article