स्थापना दिवस पखवाड़ा पर 45 परिवारों को मिला पक्का घर, अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृहप्रवेश

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर सदर में 20 और पोटका में 25 लाभुकों को सौंपी गई घर की चाबी, विधायक मंगल कालिंदी और संजीव सरदार हुए शामिल

जमशेदपुर, 18 नवंबर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत बुधवार को जमशेदपुर सदर एवं पोटका प्रखंड में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अबुआ आवास योजना के तहत कुल 45 लाभुक परिवारों का गृहप्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को सांकेतिक रूप से नवनिर्मित घरों की चाबी और उपहार सौंपे।

जमशेदपुर सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। यहां अबुआ आवास योजना के 20 लाभुक परिवारों को गृहप्रवेश कराया गया। वहीं, पोटका प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने शिरकत की। इस दौरान 25 लाभुक परिवारों को नए घर की चाबी एवं उपहार प्रदान किए गए।

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा स्वरोजगार, कृषि और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

अबुआ आवास योजना के तहत घर मिलने से 45 परिवारों के अपने पक्के मकान का सपना साकार हुआ।

Share This Article