किराना दुकान से गांजा बरामद, 56 वर्षीय दुकानदार गिरफ्तार – 1 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

पुरुलिया के बराबाजार में पुलिस की छापेमारी, गांजा के साथ इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद

 

पुरुलिया, 07 नवंबर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बराबाजार थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक किराना दुकान से करीब 1.001 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की रात चलाए गए अभियान के दौरान धनारा गांव स्थित एक किराना दुकान की तलाशी ली गई। इस दौरान दुकान से 1.001 किलोग्राम संदिग्ध गांजा के अलावा गोल्डटेक कंपनी की एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद हुई।

मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेंद्र महतो (56) के रूप में हुई है। वह पुरुलिया जिले के बराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनारा गांव का निवासी है।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ और वजन मशीन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बराबाजार थाना कांड संख्या 224/2026, दिनांक 7 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया है।

पुरुलिया पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share This Article