NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 27 वाहनों से वसूला 1.73 लाख रुपये जुर्माना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डिमना चौक से धालभूमगढ़ तक चला विशेष जांच अभियान, यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

जमशेदपुर, 02 नवंबर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक से गजानंद फैक्ट्री, धालभूमगढ़ तक अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए गए तथा यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 1 लाख 73 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के साथ आम लोगों का आवागमन भी सुगम बनाया जा सकेगा।

Share This Article