
मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
जमशेदपुर, 21 अक्टूबर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, धालभूमगढ़, पोटका, बोड़ाम, पटमदा और गुड़ाबांदा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता की भावना और मजबूत हो।