कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल, चालक फरार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कांड्रा, 09 अक्टूबर : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर एक पुरुष और एक महिला सवार होकर मानिकुई से कांड्रा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक दाईं ओर मोड़ लिया। इससे पीछे आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिसमें महिला के पैर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Share This Article