चांडिल में 89वां रक्तदान शिविर संपन्न, 71 यूनिट रक्त संग्रह
चांडिल, 30 अगस्त : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से रविवार को चांडिल स्टेशन रोड स्थित डाक बंगला परिसर में 89वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 71 यूनिट रक्तदान किया। संग्रहित रक्त को एमजीएम ब्लड सेंटर, जमशेदपुर में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर का आयोजन मंडली की चांडिल शाखा प्रमुख जयदेव बनर्जी के संरक्षण में किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए रक्तदान के महत्व की जानकारी दी।
शिविर को सफल बनाने में मंडली के संस्थापक सह संरक्षक एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान मनीष महतो, बुद्धेश्वर गोप, अमरनाथ कुंभकार, सूरज हेंब्रम, बीरू टुडू, जगदीश मार्डी, मंटू सिंह मोदक, समर बनर्जी, पार्थो घोष, जया रानी गुप्ता, संदीप हाजरा, अमित कुमार डे, सुनीत साह और अमित परमानिक समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
वहीं, एमजीएम ब्लड सेंटर की टीम में डॉ. ई.ए. सोरेन, राघव कुमार, मोना टोकिरो, जनार्दन महतो और मंजू पति ने रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 71 रक्तवीरों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया। ट्रस्ट ने बताया कि उसका अगला यानी 90वां रक्तदान शिविर सदर अस्पताल, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा।



