नात-ए-पाक और नारों से गूंजा शोभापुर, जुलुसे मुहम्मदी में दिखी अकीदत और भाईचारे की झलक
राजनगर, 26 अगस्त : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के शोभापुर में अकीदत और उत्साह के साथ जुलुसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नात-ए-पाक, सलाम और धार्मिक नारों से शोभापुर का माहौल भक्तिमय नजर आया।
जुलूस शोभापुर के निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात और सलाम पेश किए गए। जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। जुलुसे मुहम्मदी के माध्यम से लोगों ने समाज में आपसी एकता, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। आयोजन में मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद मुस्ताक के अलावा शेर मोहम्मद, समसुल हक, मोहम्मद इदरीस, मोईनुद्दीन, नदीम, आजाद अली, मुस्ताहब हुसैन, सुल्तान अंसारी, जाकिर हुसैन, फिरोज, मकसूद, इमरान, फैसल, सबूर, अनीस आलम, अलीम, खालिक, गुलाम मोहम्मद, साजिद, साइफुल्ला, अजहरुद्दीन, अमीर खान, सब्बीर अंसारी, जमील, नासिमुद्दीन, जिया भगना, इरफान और अलाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं इंसानियत, प्रेम, अमन और भाईचारे का संदेश देती हैं। इन्हीं मूल्यों को समाज में मजबूत करने के उद्देश्य से जुलुसे मुहम्मदी का आयोजन किया गया।
शोभापुर में आयोजित इस जुलूस के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में हिस्सा लिया।



