विद्यालय और अर्जुन स्टेडियम में आयुष के स्वास्थ्य शिविर, 32 विद्यार्थियों की हुई जांच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विद्यालय और अर्जुन स्टेडियम में आयुष के स्वास्थ्य शिविर, 32 विद्यार्थियों की हुई जांच

सरायकेला, 25 अगस्त : जिला आयुष समिति, सरायकेला की ओर से मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य जांच एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं वितरित की गईं।

मध्य विद्यालय, ब्रह्मकुटुंब में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी जोहेब के नेतृत्व में स्कूल हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में विद्यालय के 32 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

वहीं, सरायकेला स्थित अर्जुन स्टेडियम में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी की ओर से मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार उन्हें भी निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं दी गईं।

जिला आयुष समिति के इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article