ब्रेकडाउन वाहनों पर रेडियम लगाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित, यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ब्रेकडाउन वाहनों पर रेडियम लगाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित, यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

सरायकेला, 22 अगस्त : पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कई ट्रक और भारी वाहन खराब होने के कारण मुख्य सड़क पर खड़े रहते हैं। खासकर रात के समय इन वाहनों में पर्याप्त प्रकाश या संकेतक नहीं होने से पीछे और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दूर से इनका पता नहीं चल पाता। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने ऐसे ब्रेकडाउन वाहनों के आगे, पीछे और दोनों तरफ रेडियम तथा रिफ्लेक्टिव टेप लगाए, जिन्हें तत्काल सड़क से हटाना संभव नहीं था। इससे रात के समय दूर से आने वाले वाहन चालकों को खराब वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और वे समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सावधानी बरत सकेंगे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन खराब होने की स्थिति में उसे यथासंभव सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। यदि ऐसा संभव न हो तो हैजार्ड लाइट, पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टिव संकेतकों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share This Article