मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया, 13 जुलाई : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गरीब – शोषित मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा में शहीद रतिलाल महतो की प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर सुबह से लोगों जुटान होना शुरू हो गया, जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस क्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने भी 27वें शहादत दिवस के अवसर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक ने शहीद रतिलाल महतो के संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश माहली, काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप सहित शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article