अवैध रूप से हथियार बनाने के आरोप दो गिरफ्तार – भारी मात्रा में पिस्टल, मैगजीन व गन बनाने वाली मशीन बरामद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अवैध रूप से हथियार बनाने के आरोप दो गिरफ्तार – भारी मात्रा में पिस्टल, मैगजीन व गन बनाने वाली मशीन बरामद

रामगढ़, 09 जुलाई : रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित दत्तो इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद ही जेल भेज दिया गया।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जे तथा एक मशीन भी बरामद किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दत्तो इलाके में लोहार दुकान और घर की आड़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से हथियार बनाने से जुड़े कई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की।

Share This Article