हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो लाख का इनामी मुख्य आरोपी बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो लाख का इनामी मुख्य आरोपी बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर

जमशेदपुर, 08 जुलाई : बिष्टुपुर डबल डाउन (DD) बार चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ विश्वजीत उर्फ बोदरा ने आज जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बता दें कि हिमांशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए राज्य सरकार और जमशेदपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेस थी। पुलिस ने बोदरा के ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

उधर, DD बार के संचालक तथा भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लेकर पहुंची है। नीरज सिंह से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद MGM, डिमना में मेडिकल जांच करवाया। अब नीरज सिंह को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है।

Share This Article