चांडिल बाजार में पुलिस की पैदल गश्ती, अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल बाजार में पुलिस की पैदल गश्ती, अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी

चांडिल, 07 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल बाजार में मंगलवार को थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्ती के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल हटाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम चेतावनी है और इसके बाद अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस ने बाजार में मौजूद राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। लोगों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article