सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन ने किया स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन ने किया स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था

सरायकेला, 25 मई : भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। राज्य सरकार के निर्देश तथा उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत एवं त्वरित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Share This Article