प्रदेश भाजपा ने जारी किया झारखंड में जिला प्रभारियों की सूची

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

प्रदेश भाजपा ने जारी किया झारखंड में जिला प्रभारियों की सूची

रांची, 25 मई : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार पार्टी ने जिला प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। सूची में राज्य के विभिन्न जिलों एवं महानगर इकाइयों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार रांची महानगर का प्रभारी भरत यादव, रांची पूर्वी का अशोक शर्मा तथा रांची पश्चिमी का नंदजी प्रसाद को बनाया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां जिले का प्रभारी मनोज मिश्रा तथा पूर्वी सिंहभूम का प्रभारी दिनेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा जमशेदपुर महानगर की जिम्मेदारी बबन गुप्ता को सौंपी गई है। चाईबासा के लिए विनय जयसवाल, चक्रधरपुर के लिए शैलेंद्र सिंह तथा धनबाद महानगर के लिए संजीव विजयवर्गीय को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल 30 जिलों एवं संगठनात्मक इकाइयों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है।

Share This Article