महंगाई का चौथा झटका : 11 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
जमशेदपुर, 25 मई : देशवासियों को 11 दिनों के अंदर महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इससे लोगों के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है।
लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ईंधन के दाम बढ़ने से हर चीज की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है। नई बढ़ोतरी के बाद क्षेत्र में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है। वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं ने लगातार हो रही मूल्य वृद्धि पर चिंता जताई है।
ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार कीमतों पर भी पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
ईंधन के दाम में बेतहासा बढ़ोत्तरी से चिंतित लोगों का कहना है कि बहुत हो महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली भाजपा अपने ही नारा के विपरीत काम कर रही है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा के कार्यकाल में रुपये की कीमत घटता जा रहा है।