बकरीद को लेकर नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

नीमडीह, 24 मई : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

साथ ही पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाह पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक चीजें नहीं डालने एवं प्रशासन को सहयोग करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share This Article