पुलिस के हत्थे चढ़ा ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त चार लोग

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 08 अप्रैल : नामकुम इलाके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पुछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।

Share This Article