एसएनएम ट्रॉफी – संथाली Talent Quest 2026 प्रतियोगिता को लेकर हुई चर्चा

Manbhum Updates
2 Min Read
बैठक में उपस्थित लोग

चांडिल, 08 अप्रैल : सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की बैठक बुधवार को हारूडीह पंचायत भवन में हुई। बैठक में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली SNM ट्रॉफी – संथाली Talent Quest 2026 प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने पर भी विचार विमर्श किया गया। रिसर्च सेंटर की ओर से बताया कि यह प्रतियोगिता केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि संथाली भाषा, ओल चिकी लिपि और आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायक अभियान है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 1 मई 2026 को ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 121वीं जयंती TSF ओल इतुन आसडा, हरुडीह–भादूडीह के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसी पावन अवसर पर SNM ट्रॉफी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर संथाली भाषा, ओल चिकी लिपि और आदिवासी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से काम कर रहा है।

इस अवसर पर सत्य नारायण मुर्मू, शिक्षक सत्य रंजन सोरेन, शिक्षक लखन मांझी, सुनील बेसरा (मांझी बाबा), मंगल हांसदा, मंगल बेसरा, दिनेश बेसरा, सूनाराम मांझी, सत्य नारायण मुर्मु, सोनाराम बास्के, लखी मनी सोरेन, बिस्टू बेसरा, सुकुरमनी बेसरा, मालती बेसरा, गुलापी बेसरा, अंजलि मार्डी, इसाना मार्डी, भुजंग टुडू, मानिक मार्डी इत्यादि उपस्थित थे।

Share This Article