चांडिल में मातृशक्ति जागरण हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में मातृशक्ति जागरण हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

चांडिल, 4 जनवरी : नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, चांडिल में रविवार को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मातृशक्ति जागरण के निमित्त सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जयंती चक्रवर्ती के स्वागत के साथ ढोल-नगाड़ा एवं पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य द्वारा हुआ। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि झरना महतो एवं अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक सरस्वती वंदना की गई।

कार्यक्रम में बांदू चेलियामा, खूंटी एवं कुकड़ू की दीदियों की सहभागिता रही, जिनका शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रस्तावना में सविता दत्ता ने मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। जागरण गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तर एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार प्रस्तुत किए गए। विशिष्ट माताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जयंती चक्रवर्ती ने माताओं को समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा कौर व तनुश्री तंतुबाई ने किया।

Share This Article