तोरपा-खूंटी मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, टेलर में लगी आग; चालक की जलकर मौत, उपचालक घायल

खूंटी, 26 नवंबर : तोरपा–खूंटी मुख्य सड़क पर चुर्गी के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक टेलर (ट्रक) में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन के भीतर ही फंस गया और उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टेलर पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। वाहन में मौजूद उपचालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति चिकित्सकों की निगरानी में बनी हुई है। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।



