जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा हेतु संघर्ष का संकल्प

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा हेतु संघर्ष का संकल्प

सोनाहातु, 16 नवंबर : शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा हेतु संघर्ष का संकल्प लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुफल महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा के रास्ते पर ही झारखंड की खुशहाली और भाईचारा संभव है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से किसानों को धान का उचित मूल्य न देने को विश्वासघात बताया।

कार्यक्रम में 5 दिसम्बर से 5 जनवरी तक किसानों द्वारा क्रय केंद्रों पर डेरा डालो आंदोलन, 26 नवम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, और 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री के समक्ष किसान रैली का आह्वान किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सुफल महतो ने कहा, “झारखंड का सपना अधूरा है, जिसे किसानों और मजदूरों के संघर्ष से पूरा किया जाएगा।”

Share This Article