शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

चांडिल, 15 नवंबर : नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल में शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमा एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने आकर्षक झांकी के साथ भव्य रैली निकाली।
रैली में भैया बहनों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा एवं मंदार के थाप पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। रैली में सर्वप्रथम बिरसा मुंडा के वेश में भैया जयप्रकाश मुंडा आगे चल रहे थे, उसके पीछे आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ भैया बहन चल रहे थे। उसके पीछे भगवान बिरसा का भव्य रथ पर सवार धरती आबा के रूप में भैया शिवराम हांसदा विराजमान थे। उसके पीछे विद्यालय के भैया बहन चल रहे थे। नगर भ्रमण के पश्चात रैली विद्यालय में कार्यक्रम में समाहित हो गया। कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा स्वागत गीत, जनजातीय गीत, मनमोहन नित्य एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित संभाषण प्रस्तुत किया।
भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर विद्यालय की ओर से दो दिन पहले प्रश्न मंच, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रश्न मंच में प्रथम स्थान विष्णु गांगुली, द्वितीय स्थान भूमिका महतो एवं तृतीय स्थान पर मोहित दत्त रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दयामय दास, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान वर्षा रानी महतो ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में झरना माता प्रथम, पार्वती सिंह मुंडा द्वितीय एवं मनीष कुमार महतो तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिमल महतो, विष्णु सिंह, तनुश्री, पूजा कौर, सविता दीदी, विजय रजक, सौरभ बनर्जी एवं सभी आचार्य एवं दीदी का विशेष योगदान रहा।



