चौका पुलिस की कार्रवाई : टुरू गांव में अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त

चांडिल, 24 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम टुरू में छापामारी अभियान चलाया।
इस दौरान एक अवैध शराब भट्टी को विनष्ट किया गया। मौके से करीब 100 किलो फुला महुआ जावा, शराब बनाने के उपकरण तथा चूल्हा को जब्त कर ध्वस्त किया गया।
थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।



