श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने मंडली पुत्र को दिया 45 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग
जमशेदपुर, 14 अक्टूबर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने परसुडीह, हलुदबनी के रहने वाले मंडली पुत्र संजय कुंडू को इलाज के लिए 45000 रुपया आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। संजय कुंडू के आंखो से जुड़ी समस्या हुई है। पिछले 4 वर्ष पहले वे उच्च्य रक्तचाप के कारण आंखों की रोशनी लगभग खोने के कगार पर थे, लेकिन जीवनसाथी के मुस्तैदी के कारण सही समय पर अपने गहने बेच कर इलाज करवाने पर आंखों के रोशनी को बचाया गया। कुछ समय बाद फिर से उन्हें दिक्कत होने लगी तो चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही। संजय कुंडू के भतीजा मंडली सदस्य धृतमाम मंडल के संज्ञान में बात आने पर मामले को मंडली के समक्ष वर्ष अप्रैल 2023 में रखा था।
उच्च रक्तचाप के कारण दो साल तक ऑपरेशन नहीं किया जा सका। उनका इलाज शंकर नेत्रालय, कोलकाता में चल रहा है। अब चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए 27 अक्टूबर की तारीख निश्चित किया है। अस्पताल की ओर से ऑपरेशन का अनुमानित खर्च 40 से 42 हजार रुपया बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंडली संस्थापक सह संरक्षक अपने साथ मंडली सदस्य मंटू सिंह मोदक, गौरंगो धर, मानिक गोराई, धृतमान मंडल और सेउली कुंडू की उपस्थिति में मंगलवार को संजय कुंडू को उनके घर जाकर आगे के इलाज के लिए 45000 रुपया सहयोग के रूप में दिया गया।