चांडिल के नए बीईईओ नवल किशोर सिंह ने दिया योगदान, संघ ने किया स्वागत
चांडिल, 8 अक्टूबर : चांडिल के नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बुधवार को योगदान दे दिया है। निवर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात का तबादला सरायकेला प्रखंड में किया गया है। नए बीईईओ नवल किशोर सिंह इसके पूर्व खरसावां प्रखंड में पदस्थापित थे। बुधवार को नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, चांडिल प्रखंड कमेटी ने स्वागत किया। वहीं पुराने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सादे समारोह में विदाय दी।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष धरम सिंह उरांव की अगुवाई में संगठन की ओर से प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह और पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया और विदाय दी गई। मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के साथ अपना अनुभव को साझा किया। नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी शिक्षकों एवं संगठनों के साथ मिलकर काम करने और शिक्षा के विकास के लिए सहयोग करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षकों के हर समस्या का समाधान में उनका हर तरह से सहयोग रहेगा। इस कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष आनंद माझी, प्रखंड सचिव जवाहरलाल महतो, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार सिंहा, नरेंद्र नाथ महतो, मनमोहन कुमार, उदित गोराई, हिकिम सरदार, हिमांशु शेखर महतो, अनिल कुमार सिंह, शशिकांत कुमार गुप्ता, परमेश्वर सरदार, तन्मय राय, कालीचरण सरदार, जगबंधु महतो आदि पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।