परसुडीह, डुमकागोडा़ और डुमकागोडा़ में हुई आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक
जमशेदपुर, 06 अक्टूबर : आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक परसुडीह, डुमकागोडा़ और डुमकागोडा़ में हुई। बैठक में 9 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आहुत आदिवासी जनाक्रोश रैली की तैयारी की समीक्षा की गई। परसुडीह के बारेगोड़ा में हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर कुड़मी – महतो को जनजातीय सूची में शामिल कराने के मांग के विरोध में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 9 अक्टुबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पारंपरिक औजार के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया।
वहीं जमशेदपुर प्रखंड स्थित डुमकागोडा़ में सरजमदा मौजा हातु मुंडा नारायण पूर्ति की अध्यक्षता में कुर्मी / कुड़मी महतो को जनजातीय सूची में शामिल कराने के मांग के विरोध में बैठक हुई। मौके पर आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जनाक्रोश रैली बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
रविवार को ही बागुनहातु स्थित आदिवासी हो समाज भवन में अध्यक्ष शिव चरण बारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आक्रोष रैली में सैकड़ों कि संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।