गौरडीह में गांव गणराज्य पंचायत समिति का गठन, मदन मोहन सिंह बने अध्यक्ष

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

गौरडीह में गांव गणराज्य पंचायत समिति का गठन, मदन मोहन सिंह बने अध्यक्ष

नीमडीह, 15 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गौरडीह गांव में गुरुवार को गांव गणराज्य संगठन की बैठक आयोजित की गई। मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गांव गणराज्य पंचायत गौरडीह की नई समिति का गठन किया गया। इसमें मदन मोहन सिंह को अध्यक्ष, दिनबंधु सिंह को सचिव और मनोज कालिंदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के अन्य सदस्यों में फनी सिंह, सोनाराम हांसदा, जनार्दन सिंह, कमलाकांत सिंह, सिपाती सिंह, अजब सिंह, फुलगुनी कालिंदी, फूल कुमारी सिंह, सत्यनारायण सिंह और रवींद्र सिंह को शामिल किया गया। बैठक में ग्रामसभा के सदस्य अमर सिंह और बिंदनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान गांव गणराज्य प्रखंड नीमडीह के अध्यक्ष रूप सिंह ने पंचायत समिति के कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति ग्रामसभा के सशक्तीकरण और वन अधिकार अधिनियम, 2006 सहित उससे संबंधित नियमों के आधार पर कार्य करेगी।

वहीं, गांव गणराज्य लोक समिति कोल्हान संगठन के संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने सभी सदस्यों को शपथ पत्र पढ़कर सुनाया और उन्हें शपथ दिलाई। बैठक में ग्रामसभा को मजबूत बनाने तथा सामुदायिक स्तर पर निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।

Share This Article